खेल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया की हार, ऑस्ट्रेलिया बना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन

jantaserishta.com
11 Jun 2023 5:11 PM IST
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया की हार, ऑस्ट्रेलिया बना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन
x
लंदन (आईएएनएस)| भारत को लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में पांचवें दिन रविवार को 209 रन की पराजय झेलनी पड़ी। भारत की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गई। भारत ने सुबह के सत्र में अपने शेष सात विकेट गंवा दिए।
भारत पहली बार न्यूजीलैंड से हारा था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाये थे जबकि भारतीय टीम 296 रन तक ही पहुंच पायी थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 270 रन पर घोषित कर भारत के सामने 444 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। भारत की दूसरी पारी 234 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का विजेता बन गया।
पांच दिनों तक चले टेस्ट क्रिकेट के इस महामुकाबले में आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली। वह पहली ऐसी टीम है, जिसने क्रिकेट के हर फॉर्मेट के विश्व कप को जीता है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी, वहीं से यह तय हो गया था कि उनकी टीम इस मैच में फ्रंट फुट पर है। उसके बाद गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा मौका नहीं दिया।
हालांकि दूसरे और तीसरे दिन भारतीय टीम ने काउंटर अटैक करने का प्रयास तो किया था लेकिन वह कारगर साबित नहीं हो पाया। भारत को अपनी दूसरी पारी में काफी बढ़िया शुरूआत मिली थी। टॉप चार बल्लेबाजों ने अपनी पारी को सकारात्मक तौर पर शुरू किया था लेकिन रोहित, कोहली, पुजारा, रहाणे सभी ने गलत शॉट का चयन किया, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 41 रन पर चार विकेट और स्कॉट बोलैंड ने 46 रन पर तीन विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पहली पारी में शानदार 163 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
भारत की तरफ से आज विराट कोहली 49, अजिंक्य रहाणे 46, श्रीकर भरत 23 बनाकर आउट हुए जबकि मोहम्मद शमी 13 रन पर नाबाद रहे। भारत ने कल के तीन विकेट पर 164 रन से आगे खेलना शुरू किया था। विराट ने 44 और रहाणे ने 20 रन से भारतीय पारी को आगे बढ़ाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story