खेल
भारतीय टीम दुनिया की किसी भी टीम को हराने में सक्षम: अरुंधति रेड्डी
jantaserishta.com
16 Feb 2026 10:40 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को सिडनी में खेले गए टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। भारतीय टीम की जीत में दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी का अहम योगदान रहा। जीत के बाद रेड्डी ने कहा कि भारतीय टीम किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखती है।
मैच के बाद रेड्डी ने कहा, "भारतीय टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रही है, और अब टीम में यह विश्वास है कि वे दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं। पहले टीम कई मौकों पर जीत के करीब पहुंचकर चूक जाती थी, लेकिन अब खिलाड़ियों के भीतर जीत का भरोसा मजबूत हुआ है।"
रेड्डी ने एलिस पेरी के विकेट को निर्णायक बताया और कहा कि बड़े खिलाड़ियों को जल्दी आउट करना जरूरी होता है। उन्होंने रेणुका सिंह की भी सराहना की, जिन्होंने पावरप्ले में मेडन ओवर सहित लगातार तीन किफायती ओवर डाले।
भारतीय टीम की जीत में अरुंधति रेड्डी की अहम भूमिका रही थी। दाएं हाथ की इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए थे और ऑस्ट्रेलिया को 18 ओवर में 133 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई थी। टी20 फॉर्मेट में अरुंधती का यह श्रेष्ठ प्रदर्शन है।
134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 33 रन जोड़े। शेफाली 11 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुईं।
भारतीय टीम 5.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना चुकी थी। मंधाना 17 गेंदों पर 16 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 3 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद थीं। उसी समय बारिश आ गई। लंबे इंतजार के बाद जब बारिश खत्म नहीं हुई, तो अंपायरों ने मैच समाप्ति की घोषणा की और भारत को डीएलएस नियम के तहत 21 रन से विजेता घोषित किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





