खेल

भारतीय रोवर अर्जुन लाल जाट और रवि ने एशियाई रोइंग चैंपियनशिप 2021 मेंजीता गोल्ड मेडल

Ritisha Jaiswal
11 Dec 2021 2:00 PM GMT
भारतीय रोवर अर्जुन लाल जाट और रवि ने एशियाई रोइंग चैंपियनशिप 2021 मेंजीता गोल्ड मेडल
x
भारतीय रोवर अर्जुन लाल जाट और रवि ने एशियाई रोइंग चैंपियनशिप 2021 में पुरुष युगल स्कल्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय रोवर अर्जुन लाल जाट और रवि ने एशियाई रोइंग चैंपियनशिप 2021 में पुरुष युगल स्कल्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने थाईलैंड में चल रही चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में पदक डाले। भारतीय रोवर ने चीन के कींग ली/लुटोंग झांग और उज्बेकिस्तान के दव्रजां देवरॉनोव अबदुल्लो को हराया। भारतीय खिलाड़ियों ने 6:57.883 का समय निकाला जबकि चीनी जोड़ी ने 7:02.374 के समय के साथ रजत पदक जीता। वहीं उज्बेकिस्तान की जोड़ी को कांस्य से संतोष करना पड़ा।

चैंपियनशिप में बाद में परमिंदर सिंह ने पुरुष एकल के स्कल्स स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय रोवर ने रजत पदक के लिए 8:07.323 का समय निकाला। वहीं उज्बेकिस्तान के खोलमुरझाएव शाखबोज़ ने स्वर्ण पदक जीता।भारतीय रोवर्स अब रविवार को पांच अन्य स्पर्धाओं के फाइनल में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।




Next Story