खेल

स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, 10 दिन दोहा में फंसी थी भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम

jantaserishta.com
10 March 2026 10:23 AM IST
स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, 10 दिन दोहा में फंसी थी भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम
x
नई दिल्ली: दोहा में 10 दिनों तक फंसे रहने के बाद भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम अब घर लौट रही है। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय टीम एफआईबीए बास्केटबॉल वर्ल्ड कप 2027 के एशियाई क्वालीफायर के लिए दोहा गई थी, लेकिन उस क्षेत्र में जारी तनाव के कारण वे कतर की राजधानी में ही फंस गई। इस तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र और उड़ानों का संचालन बाधित हो गया था।
कतर बास्केटबॉल फेडरेशन ने भारतीय टीम के लिए होटल और अन्य लॉजिस्टिक सहायता का इंतजाम किया। उन्होंने खिलाड़ियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए, और भारतीय दूतावास के साथ मिलकर टीम की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।
टीम सबसे पहले सड़क मार्ग से दम्माम गई, और वहां से उड़ानों की सीमित उपलब्धता के कारण टीम दो समूहों में रवाना हुई। एक समूह दम्माम से जेद्दा होते हुए मुंबई पहुंचा, जबकि दूसरा समूह दम्माम से सीधे लखनऊ के लिए रवाना हुआ।
बीएफआई ने कहा कि इस दौरान उनके अध्यक्ष और महासचिव एफआईबीए के ​​एशिया ऑफिस, भारत सरकार और दोहा स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में रहे। उन्होंने कहा, "टीम की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अध्यक्ष और महासचिव एफआईबीए ​​एशिया कार्यालय, भारत सरकार और भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में रहे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा और हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही।"
फेडरेशन ने इस कठिन समय के दौरान समर्थन और सहायता के लिए एफआईबीए ​​एशिया, कतर बास्केटबॉल फेडरेशन, दोहा स्थित भारतीय दूतावास और सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के प्रति आभार जताते हुए कहा, "इन चुनौतीपूर्ण समय में अपने अमूल्य समर्थन और सहायता के लिए हम एफआईबीए ​​एशिया कार्यालय, कतर बास्केटबॉल फेडरेशन, दोहा (कतर) स्थित भारतीय दूतावास और सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story