खेल

भारतीय कोर्फबाल टीम की कमान हिमाचली के हाथ में है

Shreya
6 Aug 2023 6:51 AM GMT
भारतीय कोर्फबाल टीम की कमान हिमाचली के हाथ में है
x

भोरंज: आठ से 13 अगस्त को राष्ट्रीय स्पोट्र्स कांप्लेक्स शाह आलम मलेशिया में होने वाली एशिया ओशियाना कोर्फबाल चैंपियनशिप के लिए भारत की 19 सदस्यी टीम रवाना हो गई है। हिमाचल के खिलाड़ी दिनेश को भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है। इससे हिमाचल कोर्फबाल संघ और खिलाडिय़ों के उत्सव जैसा माहौल है कि हिमाचल का खिलाड़ी भारतीय टीम का मुखिया होगा। हिमाचल कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन ने बताया कि भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं।

भारतीय टीम में 14 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं तथा पांच ऑफिशियल हैं। खिलाडिय़ों में हिमाचल के दिनेश कुमार कप्तान, फिलिसिया जिरेन जॉले उप कप्तान, तून, भूमिका ठाकुर, तनिष्का गुजराल, अर्चना आनंद, छेलसा टी जॉबे, सान्य, अभिनव ठाकुर, अमन, तुशार, प्रिंस महले, ईश्वर आर श्रीधरन व श्रीनंद का खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा हिमाचल के कोच विनोद ठाकुर व राहुल सुमन को टीम मैनेजर बनाया गया है, जबकि अमनदीप सिंह को कोच, निताशा कोच कम मैनेजर व नितेश को हैड डेलिगेट नियुक्त किया है। कोर्फबाल संघ के राष्ट्रीय अघ्यक्ष हिमांशू मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों ने भारतीय टीम को मलेशिया के लिए रवाना किया। प्रतियोगिता में दस देश भाग लेंगे, जिसके दो पूल बनाए गए हैं। पूल-ए में भारत, आस्ट्रेलिया, हांगकांग, जापान और चीन को रखा है, जबकि पूल-बी में मलेशिया, न्यूजीलैंड चीनी ताइपे, थाईलैंड और श्रीलंका का रखा गया है। (एचडीएम)

मेडल लेकर लौटेंगे खिलाड़ी

पहली बार भारतीय टीम के कप्तान बनने से उत्साहित दिनेश कुमार का कहना है कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा था। दिनेश अभी तक हिमाचल को राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में चार स्वर्ण और रजक पदक दिलाने में कामयाब रहे हैं। भारतीय टीम के कोच हिमाचल के विनोद ठाकुर व मैनेजर राहुल सुमन का कहना है कि भारतीय टीम एक संतुलित टीम है। भारतीय टीम चैंपियनशिप में भारत के मेडल दिलाने में सक्षम है।

Next Story