खेल
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की हार, ऑस्ट्रेलिया अंडर-21 टीम ने 0-5 से हराया
jantaserishta.com
27 Sept 2025 5:04 PM IST

x
कैनबरा: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा अब तक निराशाजनक रहा है। पहले मैच में हार का सामना करने वाली भारतीय टीम को अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर 21 टीम से हार का सामना करना पड़ा।
शनिवार को कैनबरा के नेशनल हॉकी सेंटर में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया की अंडर 21 टीम मे 0-5 से हरा दिया।ऑस्ट्रेलिया के लिए मकायला जोन्स (10वें, 11वें, 52वें मिनट), सामी लव (38वें मिनट), मिगालिया हॉवेल (50वें मिनट) ने गोल किए।
ऑस्ट्रेलिया ने शुरू से ही अपने आक्रामक इरादे दिखाए। मकायला जोन्स ने 10वें और 11वें मिनट में गोल करते हुए टीम को 0-2 से मजबूत बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में भारतीय डिफेंस अच्छा प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को कोई भी गोल नहीं करने दिया। भारतीय टीम ने भी आक्रामक प्रयास किए, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली।
दूसरे हाफ में, ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दबाव बनाए रखा और मौकों का पूरा फायदा उठाया। सामी लव (38वें मिनट) ने फील्ड गोल करके बढ़त को और मजबूत किया और स्कोर 0-3 कर दिया। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने मिगालिया हॉवेल ने 50वें मिनट, मकायला जोन्स ने 52वें मिनट में गोल कर मैच अपनी झोली में डाल लिया।
भारतीय टीम को अपने पहले मैच में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत का अगला मुकाबला 29 सितंबर को इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई अंडर-21 टीम से होगा। अपने शुरुआती दो मैचों में हार के बाद भारतीय जूनियर महिला टीम अब फिर से संगठित होने और आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने का लक्ष्य रखेगी। यह मौजूदा दौरा एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2025 की तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विश्व कप का आयोजन इसी साल दिसंबर में चिली के सैंटियागो में होना है।
Tagsभारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की हारभारतीय जूनियर महिला हॉकी टीमIndian Junior Women's Hockey Team losesIndian Junior Women's Hockey Team
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





