खेल
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया
jantaserishta.com
21 Aug 2023 6:01 PM IST

x
डसेलडोर्फ: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को चार देशों के टूर्नामेंट-डसेलडोर्फ-2023 में इंग्लैंड को 4-0 से हरा दिया। भारत को राजिंदर सिंह (13'), आमिर अली (33'), अमनदीप लाकड़ा (41') और अरजीत सिंह हुंदल (58') के गोल की बदौलत जीत मिली।
मैच की शुरुआत बेहद धीमी रही और दोनों टीमें शुरुआती गोल की तलाश में थी। भारत ने इंग्लैंड को रोकने के लिए शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया। राजिंदर सिंह (13') ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
एक गोल से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक रवैया अपनाया। लेकिन, विष्णुकांत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने अपना दबदबा जारी रखा और इंग्लैंड को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया। भारत हाफटाइम तक 1-0 से आगे रहा।
दूसरे हाफ की शुरुआत में आमिर अली (33') ने भारत की बढ़त और बढ़ा दी। 2-0 की बढ़त के साथ भारत ने मैच पर दबदबा बनाना शुरू कर दिया। तीसरे क्वार्टर के अंत में अमनदीप लाकड़ा (41') ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जिससे भारत ने अपनी बढ़त को आगे बढ़ाया।
तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली। यहां से कमबैक करना इंग्लैंड के लिए लगभग नामुमकिन था।समय समाप्त होने में 15 मिनट शेष रहते इंग्लैंड पर मैच में वापसी करने का बहुत दबाव था।
इंग्लैंड ने अपना खाता खोलने के लिए बहुत मेहनत की। लेकिन, भारत ने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया। अरजीत सिंह हुंदल (58') ने अंतिम मिनटों में एक और गोल किया और भारत ने मैच 4-0 से जीत लिया।
Tagsभारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीमहॉकी टीमहॉकीइंग्लैंडIndian junior men's hockey teamhockey teamhockeyEngland
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





