खेल

भारतीय हॉकी खिलाडी ने एशियाई चैम्पियंस ट्राफी को बताया खुद को परखने का सही मंच

Ritisha Jaiswal
9 Nov 2020 2:07 PM GMT
भारतीय हॉकी खिलाडी ने एशियाई चैम्पियंस ट्राफी को बताया खुद को परखने का सही मंच
x
भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर सुमित का कहना है कि अगले साल एशियाई चैम्पियंस ट्राफी तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को परखने का सही मंच होगी चूंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण टीम महीनों से मैदान से दूर है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर सुमित का कहना है कि अगले साल एशियाई चैम्पियंस ट्राफी तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को परखने का सही मंच होगी चूंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण टीम महीनों से मैदान से दूर है। अगले साल मार्च में ढाका में एशियाई चैम्पियंस ट्राफी का आयोजन होगा।

सुमित ने कहा, 'हम खुशकिस्मत हैं कि अभ्यास की बहाली हो गई है। एशियाई चैम्पियंस ट्राफी से पता चलेगा कि हमारी क्या स्थिति है और ओलंपिक के लिये कहां सुधार की जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'इस साल हम महामारी के कारण खेल नहीं पाए। सत्र इस तरह से आयोजित किये जा रहे हैं कि हम एक दूसरे के खिलाफ मैच खेल सकें।

इस मिडफील्डर ने कहा, हम रेड सत्रों का आयोजन कर रहे हैं जिसमें गहन अभ्यास होता है। मैं कह सकता हूं कि हम शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर स्थिति में हैं।' उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिये सभी का अपनी भूमिका पर खरे उतरना जरूरी है। आंतरिक स्तर पर अच्छी स्पर्धा का होना जरूरी है।'

Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story