खेल

Indian फैंस निराश, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया ने झेली सबसे बड़ी हार

SHIDDHANT
22 Feb 2026 11:27 PM IST
Indian फैंस निराश, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया ने झेली सबसे बड़ी हार
x
Ahmedabad अहमदाबाद। भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के अंतर से टीम इंडिया की सबसे बड़ी शिकस्त है। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवरों में महज 111 रन पर सिमट गई।
इससे पहले भारत ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में 49 रन से हार का सामना किया था। साल 2016 में टीम इंडिया को नागपुर में न्यूजीलैंड के हाथों 47 रन से हार झेलनी पड़ी थी। यह साल 2019 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड से 80 रन की हार के बाद सभी टी20 इंटरनेशनल मैचों में रनों के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है।
यह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एडिलेड में इंग्लैंड से सेमीफाइनल हारने के बाद से किसी मल्टी-नेशन टी20 टूर्नामेंट में भारत की पहली हार है। इस दौरान टीम इंडिया ने कुल 23 मैच खेले, जिसमें 21 जीते, एक मैच बेनतीजा रहा और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल गंवाया था। उस मुकाबले के बाद से यह आईसीसी इवेंट्स के सभी फॉर्मेट में 18 मैचों में भारत की पहली हार है।
अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में भारत ने 18.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, लेकिन वे भारत को जीत के करीब लेकर नहीं जा सके। विपक्षी खेमे से मार्को जानसेन ने 22 रन देकर 4 विकेट निकाले।
Next Story