खेल

भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, सामान गायब, नहीं मिला खाना

jantaserishta.com
3 Dec 2022 4:41 PM IST
भारतीय क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, सामान गायब, नहीं मिला खाना
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ढाका: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए भारतीय टीम बांग्लादेश पहुंच गई है. मगर इसी बीच एक भारतीय क्रिकेटर के साथ फ्लाइट में बुरा बर्ताव करने की खबर सामने आई है. यह खुलासा खुद क्रिकेटर ने ही किया है.
दरअसल, ये प्लेयर स्टार गेंदबाज दीपक चाहर हैं. वह इससे पहले भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गए थे. यहां से वह सीधे ढाका पहुंचे और बांग्लादेश सीरीज के लिए भारतीय टीम को जॉइन किया. इसी दौरान उनके साथ फ्लाइट में बुरा बर्ताव हुआ.
दीपक चाहर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह मलेशियाई एयरलाइंस से ढाका पहुंचे हैं. उन्होंने बिजनेस क्लास में सफर किया. इसके बावजूद उन्हें खाना तक नहीं दिया गया. बड़ी बात ये है कि एयरलाइंस ने उनका सामान भी खो दिया. रविवार (4 दिसंबर) को सीरीज का पहला वनडे मैच है और वह 24 घंटे से सिर्फ अपने सामान का ही इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में कैसे तैयारी होगी?
दीपक ने यह ट्वीट शनिवार को किया, जिसमें लिखा, 'मलेशियाई एयरलाइंस के साथ सफर करना बेहद खराब अनुभव रहा. पहली बात तो ये है कि उन्होंने मुझे बगैर बताए हमारी फ्लाइट ही बदल दी. बिजनेस क्लास में खाना तक नहीं दिया गया. अब हम पिछले 24 घंटे से अपने सामान मिलने का इंतजार कर रहे हैं. सोचिए कल (रविवार) हमें मैच भी खेलना है.'
भारतीय क्रिकेटर को शिकायत करने के लिए मलेशियाई एयरलाइंस ने एक लिंक भेजा है. मगर इस पर दीपक चाहर ने कहा कि यह लिंक भी ओपन नहीं हो रहा है. मलेशिया एयरलाइंस ने ट्विटर पर जवाब दिया,'परिचालन, मौसम संबंधी और तकनीकी कारणों से ऐसा हो सकता है. हम असुविधा के लिए क्षमा प्रार्थी हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story