खेल

भारतीय क्रिकेटर पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, ऋषभ पंत के लिए की कामना, देखें VIDEO

jantaserishta.com
23 Jan 2023 12:20 PM IST
भारतीय क्रिकेटर पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, ऋषभ पंत के लिए की कामना, देखें VIDEO
x
उज्जैन (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेटरों का एक दल सोमवार को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचा और यहां दर्शन करने के साथ उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान भी किया। इस मौके पर उन्हेंने अपने साथी ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेटर सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और उसके बाद महाकाल का पंचामृत पूजन किया। यहां पहुंचने वाले क्रिकेटरों में सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।
बताया गया है कि यहां इन क्रिकेटरों ने पूजा और अनुष्ठान करने के साथ अपने साथी क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की है।
गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 24 जनवरी को वनडे मैच खेला जाना है। मैच के लिए दोनों टीम इंदौर पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में भारतीय टीम के खिलाड़ी उज्जैन दर्शन करने पहुंचे।
उज्जैन, 23 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेटरों का एक दल सोमवार को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचा और यहां दर्शन करने के साथ उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान भी किया। इस मौके पर उन्हेंने अपने साथी ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेटर सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और उसके बाद महाकाल का पंचामृत पूजन किया। यहां पहुंचने वाले क्रिकेटरों में सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।
बताया गया है कि यहां इन क्रिकेटरों ने पूजा और अनुष्ठान करने के साथ अपने साथी क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की है।
गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 24 जनवरी को वनडे मैच खेला जाना है। मैच के लिए दोनों टीम इंदौर पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में भारतीय टीम के खिलाड़ी उज्जैन दर्शन करने पहुंचे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story