खेल

oval test match: बल्लेबाज सस्ते में सिमटे तो भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को झकझोरा

Admin4
2 Sept 2021 11:24 PM IST
oval test match: बल्लेबाज सस्ते में सिमटे तो भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को झकझोरा
x
भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन मुकाबला बराबरी पर छूटा.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन मुकाबला बराबरी पर छूटा. भारत को पहली पारी में 191 रन पर समेटने के बाद मेजबान इंग्लैंड की टीम हालत भी खराब हो गए. उसने तीन विकेट पर 53 रन के साथ पहले दिन के खेल की समाप्ति की. इस दौरान फॉर्म में चल रहे कप्तान जो रूट का विकेट भी इंग्लैंड ने गंवा दिया. इंग्लैंड अभी 138 रन पीछे है और उसके हाथ में सात विकेट हैं. इससे पहले भारतीय टीम 191 रन पर आउट हो गई. कप्तान विराट कोहली ने 96 गेंद में 50 रन बनाए जबकि शार्दुल ठाकुर ने 36 गेंद में 57 रन की पारी खेलकर भारत को कम स्कोर पर सिमटने से बचाया. टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने चार और ऑली रॉबिनसन ने तीन विकेट लिए


Next Story