खेल
भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, तीसरी बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
jantaserishta.com
26 Nov 2025 4:26 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में अपनी जमीन पर अजेय है। यह भ्रम लगातार टूट रहा है। दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज इसका सबसे ताजा उदाहरण है। भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस सीरीज में फ्लॉप रहे। इसका परिणाम भारत को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 की हार से उठाना पड़ा।
इस सीरीज में बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज कोलकाता की स्पिन पिच हो या फिर गुवाहाटी की सपाट पिच, पूरी तरह फ्लॉप रहे। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज एक भी शतक नहीं लगा सके। घरेलू टेस्ट सीरीज में यह सिर्फ तीसरा मौका है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक भी शतक नहीं लगाया।
1969-70 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका था। इसके बाद 1995-96 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में भी कोई भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था। पहली सीरीज ड्रा रही थी, जबकि दूसरी सीरीज भारत ने 1-0 से जीती थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2025 में खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज तीसरी ऐसी घरेलू सीरीज है जिसमें भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा सके। भारत को इस सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भारत के शीर्ष बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत सभी ने निराश किया। वाशिंगटन सुंदर 124 रन बनाकर भारत की तरफ से शीर्ष स्कोरर रहे। सीरीज में भारत की तरफ से 2 अर्धशतक लगे। गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल और दूसरी पारी में जडेजा ने अर्धशतक लगाया। पहले टेस्ट में भारत की तरफ से कोई अर्धशतक नहीं लगा सका था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





