खेल

रैंकिंग राउंड के साथ भारतीय तीरंदाज तैयार

Pushpa Bilaspur
23 July 2021 1:30 AM GMT
रैंकिंग राउंड के साथ भारतीय तीरंदाज तैयार
x

फाइल फोटो 

भारतीय तीरंदाजों ने शुक्रवार से टोक्यो ओलंपिक में रैंकिंग राउंड के साथ अपना अभियान शुरू कर दिया है। भारतीय तीरंदाज पिछले ओलंपिक प्रदर्शन की कड़वी यादों को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। इस बार इन तीरंदाजों से हर किसी को उम्मीदें हैं। वजह ये है कि हाल ही में इनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।

दीपिका ने रैंकिंग राउंड से प्रतियोगिता की शुरुआत की है। यहां 64 महिलाएं और पुरुष कुल 72 बार निशाना लगा रहे हैं। तीरंदाज रैंकिंग राउंड में 70 मीटर की दूसरी से कुल 72 निशाने लगाएंगे। इसमें छह-छह के 12 से होंगे। 720 परफेक्ट स्कोर होता है। हर तीरंदाज को छह तीर चलाने के लिए दो मिनट का वक्त मिलेगा।
अतानु-दीपिका पर निगाहें
इनमें सबसे ज्यादा उम्मीदें अतानु दास और दीपिका की पति-पत्नी की जोड़ी से है जो पेरिस विश्व कप की मिश्रित युगल स्पर्धा की तरह का जादू युमेनोशिमा पार्क में बिखेरना चाहेंगी जहां पर शनिवार को यह स्पर्धा खेलों में पदार्पण करेगी।
भले ही महिला टीम क्वालिफाई करने में असफल रही हो लेकिन दीपिका कुमारी, अतानु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव की चौकड़ी इस खेल में देश को पहला ओलंपिक पदक दिलाने की उम्मीद के साथ पहुंची है।
लगातार तीसरे ओलंपिक में हिस्सा ले रही दो बार की नंबर एक तीरंदाज दीपिका पिछले दो ओलंपिक के प्रदर्शन को देख चुकी हैं। पांच साल बाद रांची की यह तीरंदाज अपनी शानदार फॉर्म में हैं।
अतानु टोक्यो में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। वह रियो के प्रदर्शन को भुलाकर टोक्यो में अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे। अतानु पुरुष टीम में तरुणदीप राय और युवा प्रवीण जाधव के साथ भी उतरेंगे।


Next Story