खेल
Ind vs Ban: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, कोहली-बुमराह समेत 5 खिलाड़ी प्लेइंग-11 से बाहर
jantaserishta.com
15 Sept 2023 3:06 PM IST

x
कोलंबो: एशिया कप-2023 में सुपर-4 स्टेज का आखिरी मैच भारत और बांग्लादेश के बीच कोलंबो में शुरू होने वाला है। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ प्लेइंग-11 में पांच बदलाव किए हैं।विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा टीम में आए हैं। तिलक वर्मा को उनका वनडे कैप मिला है। उन्हें रोहित शर्मा ने वनडे कैप पहनाया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा।
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, अनामुल हक, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन शेख, नसुम अहमद, तंजीम हसन शाकिब और मुस्तफिजुर रहमान ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





