खेल

भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला हॉकी मैच में भारत ने कांस्य पदक जीता

jantaserishta.com
7 Aug 2022 3:16 PM IST
भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला हॉकी मैच में भारत ने कांस्य पदक जीता
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कमाल का प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारत के पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका था और भारतीय लड़कियों ने ये कर दिखाया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। कांस्य पदक के मैच में भारतीय टीम ने शूटआउट में न्यूजीलैंड को हरा दिया।

भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मुख्य मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला। ऐसे में मैच का नतीजा शूटआउट के जरिए निकाला गया, जहां भारत ने बाजी मारी। भारत ने शूटआउट में 2-1 से जीत हासिल की और इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने तीसरी बार पदक जीतने में सफलता हासिल की।
भारत के लिए एकमात्र गोल सलीमा टेटे ने किया, जब उन्होंने हाफ टाइम से पहले दूसरे क्वार्टर के 14वें मिनट में गोल किया और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई, जो आखिर तक बनी रही। यहां तक कि न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी के चार मिनट में अपने गोलकीपर को हटा दिया था, लेकिन भारत गोल नहीं कर पाया, जबकि पेनल्टी कार्नर के जरिए कीवी टीम ने आखिरी मिनट में गोल किया और मुकाबला शूटआउट तक पहुंचाया।
भारत इससे पहले गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है, लेकिन 16 साल के बाद पहली बार कोई पदक भारतीय महिला हॉकी टीम जीतने में सफल हुई है। बता दें कि पिछले साल टोक्यो में हुए ओलंपिक खेलों में भारत को सेमीफाइनल के बाद कांस्य पदक मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा था। CWG 2022 में भारत का ये 41वां पदक है। भारत ने अब तक 13 गोल्ड, 11 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story