खेल
एशियाई खेल: रोइंग में भारत के नाम दो सिल्वर और तीन कांस्य
jantaserishta.com
25 Sept 2023 1:20 PM IST

x
हांगझोऊ: भारत ने सोमवार को एशियाई खेलों की रोइंग प्रतियोगिता में दो और कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने दो रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 5 पदकों के साथ नौकायन में अपना अभियान खत्म किया।
सोमवार को जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार और आशीष के भारतीय कॉक्सलेस फोर ने 6:10.81 समय के साथ उज्बेकिस्तान और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय दूसरे स्थान पर मजबूती से आगे बढ़े रहे थे लेकिन अंतिम कुछ क्षणों में चीन ने बाजी मार ली और रजत पदक हासिल कर लिया।
फूयांग वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में सोमवार को दूसरा कांस्य पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स में आया, जिसमें सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह की भारतीय नाव 6:06.61 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही। चीन ने 6:02.65 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि उज्बेकिस्तान ने 6:04.64 के समय के साथ रजत पदक जीता। इस प्रकार भारत ने हांगझोऊ में 19वें एशियाई खेलों की रोइंग प्रतियोगिता पांच पदकों के साथ समाप्त की। उसने रविवार को अंतिम दिन तीन पदक जीते थे - दो रजत और एक कांस्य।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





