खेल

भारत तीसरी बार महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा

Teja
17 Dec 2022 2:45 PM GMT
भारत तीसरी बार महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा
x
नई दिल्ली । भारत में 2023 में महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप होगी। भारत में हालांकि अभी तक कभी भी पुरूष विश्व चैम्पियनशिप नहीं हुई है पर तीसरी बार महिला चैम्पियनशिप होगी। इससे पहले दिल्ली में 2006 और 2018 में चैम्पियनशिप हुई हैं।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव हेमंत कलीता ने कहा '' हमें महिला विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी मिली है और अब मार्च के अंत में और अप्रैल के पहले सप्ताह में इसका आयोजन किया जाएगा।'' यह टूर्नामेंट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जा सकता है। इससे पहले मेजबानी फीस जमा नहीं करने के कारण साल 2021 में भारत की जगह सर्बिया को पुरूष विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी दे दी गयी थी।
Next Story