खेल
भारत बनाम वेस्टइंडीज: टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग-11 में नहीं कोई बदलाव
jantaserishta.com
10 Oct 2025 9:33 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम दो बदलावों के साथ इस मैच में उतरी है। ब्रैंडन किंग और जोहान लेने इस मैच से बाहर हैं। उनके स्थान पर एंडरसन फिलिप और तेविन इमलाच को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
अरुण जेटली स्टेडियम में तेज आउटफील्ड और थोड़ी छोटी बाउंड्री देखने को मिलती है। यहां की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। बीते दिनों दिल्ली में बारिश देखने को मिली है, लेकिन इस टेस्ट मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है।
भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पारी और 140 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। ऐसे में मेजबान टीम के हौसले बुलंद हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम पहली पारी में महज 162 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 448 रन बनाकर 286 रन की बढ़त हासिल कर ली। इसका दबाव वेस्टइंडीज की दूसरी पारी पर स्पष्ट तौर पर देखने को मिला। मेहमान टीम महज 146 रन पर सिमट गई।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 1948 से अब तक कुल 101 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है। इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम 30 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है, जबकि भारत ने 24 मैच जीते। दोनों देशों के बीच 47 टेस्ट मैच ड्रॉ भी रहे हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन : जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, एलिक एथनाज, शाई होप, रोस्टन चेज (कप्तान), तेविन इमलाच (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खारी पियरे, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





