खेल
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 'फाइव विकेट हॉल' के साथ कुलदीप यादव ने रचा इतिहास
jantaserishta.com
12 Oct 2025 1:48 PM IST

x
नई दिल्ली: कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए। इसी के साथ कुलदीप टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक बार 5 या इससे अधिक विकेट हासिल करने वाले बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।
बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर आम तौर पर परंपरागत बाएं हाथ के फिंगर स्पिनरों की तुलना में अलग होते हैं। उन्हें क्रिकेट टर्म में चाइनामैन गेंदबाज भी कहा जाता है। कुलदीप यादव ने इस मामले में जॉनी वार्डल की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड के इस स्पिनर ने अपने करियर के 28 टेस्ट मुकाबलों में पांच बार यह कारनामा किया था। कुलदीप यादव महज 15 टेस्ट मुकाबलों में उनकी बराबरी कर चुके हैं। ऐसे में उनके पास भविष्य में जॉनी वार्डल को पछाड़ने का मौका होगा।
इस लिस्ट में पॉल एडम्स तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 45 टेस्ट मुकाबलों में चार बार यह कारनामा किया था। कुलदीप यादव 15 टेस्ट मुकाबलों में अब तक 21.09 की औसत के साथ 65 विकेट हासिल कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए कुलदीप ने अपनी पहली ही पारी में 4 विकेट हासिल किए थे।
अक्टूबर 2018 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में पहली पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। इसके बाद इस चाइनामैन गेंदबाज ने जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पारी में 5 विकेट अपने नाम किए। यह मैच सिडनी में खेला गया था।
इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2022 में कुलदीप यादव ने महज 16 ओवरों में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने मार्च 2024 में धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 72 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले की बात करें, तो अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित करने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को उसकी पहली पारी में 248 रन पर समेट दिया है। इसी के साथ मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज की टीम फॉलोऑन खेलने पर मजबूर हुई है।
Tagsभारत बनाम वेस्टइंडीजकुलदीप यादवकुलदीप यादव ने रचा इतिहासIndia vs West IndiesKuldeep YadavKuldeep Yadav created history
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





