खेल

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पहले सेशन का खेल समाप्त, शतक के करीब भारतीय टीम

jantaserishta.com
10 Oct 2025 11:55 AM IST
भारत बनाम वेस्टइंडीज: पहले सेशन का खेल समाप्त, शतक के करीब भारतीय टीम
x
नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में शानदार बल्लेबाजी की। टीम इंडिया ने इस दौरान 28 ओवरों का सामना करते हुए महज 1 विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए हैं।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शुक्रवार को मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऐसा पहली बार था, जब गिल ने टेस्ट कप्तान के तौर पर टॉस अपने नाम किया। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे। दोनों खिलाड़ियों के बीच 17.3 ओवरों में 58 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम इंडिया को संभली हुई शुरुआत मिली।
केएल राहुल को तेविन इमलाच ने स्टंप आउट किया। वह 54 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल की इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके देखने को मिले। इसके बाद साई सुदर्शन मैदान पर उतरे। उन्होंने लंच ब्रेक तक जायसवाल के साथ 63 गेंदों में 36 रन की साझेदारी कर ली है। जायसवाल 78 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 40 रन बना चुके हैं, जबकि साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 3 चौकों के साथ 16 रन जुटा लिए हैं।
मेहमान वेस्टइंडीज की टीम अब तक छह गेंदबाजों का इस्तेमाल कर चुकी है, जिसमें जोमेल वारिकन ही एकमात्र सफल खिलाड़ी रहे। वारिकन ने 6 ओवरों में 21 रन देकर 1 विकेट अपने नाम कर लिया है।
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पारी और 140 रन से जीत चुकी है। ऐसे में सीरीज ड्रॉ करवाने के लिए वेस्टइंडीज के पास जीत ही एकमात्र विकल्प है। अगर मैच ड्रॉ भी रहा, तो टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर लेगी।
भारत ने 1987 के बाद से दिल्ली के इस मैदान पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की हालिया फॉर्म को देखते हुए इस मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story