खेल
दिल्ली में भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट, फैंस को टीम इंडिया से क्लीन स्वीप की उम्मीद
jantaserishta.com
10 Oct 2025 10:46 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत-वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम करते हुए सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करेगी।
एक नन्हे फैन ने आईएएनएस से कहा, "मैं इस मैच को देखने के लिए सुबह 6 बजे ही उठ गया था। मैं इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया ही इस मुकाबले को जीतेगी। भारत सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करेगा।
एक अन्य फैन ने कहा, "भारत इस मुकाबले को तीन दिन में जीत सकता है। पिछले ही मैच में पता चल गया था कि वेस्टइंडीज को भारत के गेंदबाजों का सामना करने में कठिनाई हो रही थी।" फैंस चाहते हैं कि दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का गवाह बने। एक युवा फैन ने कहा, "इस मुकाबले को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साह है। हम चाहते हैं कि दिल्ली में और अधिक मैच हों, ताकि हमें भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले देखने का मौका मिले। भारत के सामने वेस्टइंडीज की टीम बेहद कमजोर नजर आ रही है। ये एकतरफा सीरीज होगी।"
एक अन्य फैन ने कहा, "जब भी दिल्ली में मैच होता है, हम उसे देखने स्टेडियम पहुंच जाते हैं। मैं विराट कोहली का फैन हूं, लेकिन आज इस मुकाबले में शुभमन गिल को सपोर्ट करने आया हूं। मुझे उम्मीद है कि गिल शानदार बल्लेबाजी करेंगे।"
भारतीय टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने ब्रैंडन किंग और जोहान लेने के स्थान पर एंडरसन फिलिप और तेविन इमलाच को अंतिम एकादश में मौका दिया है। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम किया था। दूसरे मुकाबले में भी भारतीय क्रिकेट टीम से इसी प्रदर्शन की उम्मीद है।
Tagsदिल्ली में भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्टभारत-वेस्टइंडीजIndia vs West Indies 2nd Test in DelhiIndia vs West Indies
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





