खेल

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया

jantaserishta.com
30 Nov 2025 9:49 AM IST
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया
x
रांची: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज को अपने नाम करते हुए टेस्ट सीरीज में 0-2 से मिली हार का बदला लेना चाहेगी।
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है। साउथ अफ्रीका के विरुद्ध कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान गिल की गर्दन में चोट आई थी, जिसके बाद वह टेस्ट सीरीज का अगला मैच नहीं खेल सके थे। टेस्ट फॉर्मेट में उनके स्थान पर ऋषभ पंत ने भारतीय टीम का जिम्मा संभाला था।
इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली खेलते नजर आएंगे। इनके अलावा, ऋतुराज गायकवाड़ की टीम में वापसी हुई है, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया है।
श्रेयस अय्यर भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कैच लेते हुए स्प्लीन इंजरी हुई थी। रोहित शर्मा इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। इस मैच में भारत को बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल से खासा उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह अपना जलवा बिखेर सकते हैं। रवींद्र जडेजा से ऑलराउंडर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका को मैथ्यू ब्रीत्जके और एडेन मार्करम से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में केशव महाराज और लुंगी एनगिडी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। भारत और साउथ अफ्रीका ने साल 1991 से 2023 के बीच अब तक कुल 94 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 40 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम 51 मैच जीत चुकी है। तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।
साउथ अफ्रीकी टीम: एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेंबा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, ओटनील बार्टमैन, टोनी डी जोरजी, प्रेनेलन सुब्रायन।
भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story