खेल

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: टेस्ट करियर में केएल राहुल ने पूरे किए 4 हजार रन

jantaserishta.com
15 Nov 2025 10:49 AM IST
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: टेस्ट करियर में केएल राहुल ने पूरे किए 4 हजार रन
x
कोलकाता: केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। सलामी बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया।
केएल राहुल टेस्ट करियर में अब तक 11 शतक और 20 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मुकाबलों की 329 पारियों में 53.78 की औसत के साथ 15,921 रन बनाए। तेंदुलकर इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 15 हजार रन के आंकड़े को छुआ।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में सिर्फ 55 ओवरों का ही सामना कर सकी। एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। रिकेल्टन 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।
टीम 71 रन तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से टोनी डी जोरजी ने वियान मुल्डर के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
साउथ अफ्रीका के लिए इस पारी में मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि मुल्डर और जोरजी 24-24 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।
इसके जवाब में भारत ने 32 ओवरों के खेल तक 1 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल महज 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उस वक्त तक टीम के खाते में 18 रन ही जुड़े थे। यहां से केएल राहुल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर पारी को संभाला। टीम इंडिया की कोशिश इस पारी में विशाल स्कोर बनाकर मेहमान टीम को पारी के अंतर से शिकस्त देने की होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story