खेल

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 37/1

jantaserishta.com
14 Nov 2025 5:00 PM IST
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 37/1
x
कोलकाता: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में शुरू हुए टेस्ट का पहला दिन समाप्त हो गया। पहला दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा। दिन की समाप्ति के समय भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए थे। केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन पर नाबाद हैं। एकमात्र विकेट यशस्वी जायसवाल का गिरा है। जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। एडन मार्करम और रेयान रिकल्टन की जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे। लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई और 55 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।
एडन मार्कराम ने 31 रन बनाए। वह पारी के शीर्ष स्कोरर रहे। वियान मुल्डर ने 24 और टोनी डे जॉर्जी ने 24 रन बनाए। रिकल्टन 23 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान टेंबा बवुमा 3 रन बनाकर आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा खतरा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बने। बुमराह ने 14 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए। बुमराह ने टेस्ट करियर में 16वीं बार 5 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 2 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।
भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। जायसवाल आक्रामक दिखे, लेकिन अपना विकेट जल्दी खो बैठे। जायसवाल 27 गेंद पर 3 चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और सुंदर ने दूसरे विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी की है। दोनों की जोड़ी रक्षात्मक ज्यादा दिखी है। राहुल 59 गेंद पर 13 और सुंदर 38 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के मुकाबले 122 रन पीछे है। दक्षिण अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट मार्को यानसेन ने लिया है। यानसेन ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड मारा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story