खेल

India vs SA 2nd Test: दूसरे टेस्ट में उमेश यादव को मिल सकता है मौका!

jantaserishta.com
2 Jan 2022 12:44 PM IST
India vs SA 2nd Test: दूसरे टेस्ट में उमेश यादव को मिल सकता है मौका!
x

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में पहला टेस्ट जीतकर 3 मैच की सीरीज में 1-0 की शानदार बढ़त बना ली है. भारतीय टीम ने सेंचुरियन टेस्ट 113 रन से जीता था. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट जोहानेसबर्ग में 3 जनवरी से खेला जाएगा. टीम इंडिया यदि यह मैच जीतती है, तो इतिहास में पहली बार साउथ अफ्रीका से उसी के घर में टेस्ट सीरीज जीतेंगे. इस जोहानेसबर्ग टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं. टीम मैनेजमेंट दूसरे टेस्ट के लिए फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जगह उमेश यादव को मौका दे सकता है. दूसरा बदलाव स्पिन गेंदबाजी में देखने को मिल सकता है. हालांकि, इसकी संभावना बेहद कम है, लेकिन यदि ऐसा होता है, तो रविचंद्रन अश्विन की जगह हनुमा विहारी को मौका दिया जा सकता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story