खेल

India vs Pakistan: भारत ने जीता टॉस, लिया ये फैसला

jantaserishta.com
21 Sept 2025 7:37 PM IST
India vs Pakistan: भारत ने जीता टॉस, लिया ये फैसला
x
India vs Pakistan: एशिया कप 2025 के सुपर-4 की जंग में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है. अर्शदीप और हर्षित राणा बाहर हुए हैं.
पिछले रविवार यानी 14 सितंबर को जब दोनों टीम्स के बीच मुकाबला खेला गया था, तो सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने सात विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की थी. लेकिन इस मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया. जिसके चलते तनाव बढ़ गया था. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
भारती टीम की प्लेइंग-11: भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती..
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद.
एशिया कप में भारतीय टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ती रही है. दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 फॉर्मेट को मिलाकर एशिया कप में कुल 20 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत को 11 मैचों में जीत मिली है. वहीं पाकिस्तानी टीम ने छह मैच जीते. जबकि तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला.
वैसे एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में भारत-पाकिस्तान के बीच चार मुकाबले हुए हैं. इस दौरान भारत ने तीन और पाकिस्तन ने एक में जीत दर्ज की. ओवरऑल भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 11 मैच जीते, जबकि 3 मुकाबलों में पाकिस्तानी टीम को जीत नसीब हुई. यानी आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह भारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null