खेल

India Vs New Zealand: टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत, न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया

jantaserishta.com
6 Dec 2021 10:19 AM IST
India Vs New Zealand: टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत, न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया
x

भारत ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर मैच और सीरीज पर कब्जा कर लिया है. रनों के हिसाब से भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 540 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 167 रनों पर ऑलआउट हो गई.

रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर जयंत यादव ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. दूसरी पारी में अश्विन को चार विकेट मिले और जयंत यादव को भी चार विकेट मिले. खास बात ये रही कि जयंत यादव के चारों विकेट मुंबई टेस्ट के चौथे दिन आए, जो मैच का आखिरी दिन साबित हुआ.
टेस्ट में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत...
न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया (2021)
साउथ अफ्रीका को 337 रनों से हराया (2015)
न्यूजीलैंड को 321 रनों से हराया (2016)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story