
x
Nagpur नागपुर। अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में 5 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 169 मुकाबलों की 165 पारियों में किया है। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में जारी टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 35 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 84 रन की पारी खेली।
इस मुकाबले के दौरान अभिषेक ने महज 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक पूरा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने अब तक 8 बार यह कारनामा किया है, जबकि सूर्यकुमार यादव, फिल सॉल्ट और इविन लुईस ने 7-7 बार ऐसा किया है।
अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक से पहले वेस्टइंडीज के किरन पोलार्ड ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 पारी में 8 छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी रिचर्ड लेवी शीर्ष पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में इस टीम के विरुद्ध हैमिल्टन में 13 छक्के लगाए थे।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ नाबाद 44 रन बनाए। इनके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कीवी टीम से जैकब डफी और काइल जेमीसन ने 2-2 विकेट हासिल किए। क्रिस्चियन क्लार्क, ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट निकाला।
यह टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी टीम के द्वारा तीसरा उच्चतम योग है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है, जिसने साल 2018 में इस टीम के खिलाफ 5 विकेट खोकर 245 रन बनाए थे। वहीं, साल 2019 में इंग्लिश टीम ने नेपियर में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 3 विकेट खोकर 241 रन बनाए थे।
Tagsअभिषेक शर्माभारत बनाम न्यूजीलैंडT20 सीरीजनागपुर5000 रनटी20 क्रिकेटसबसे तेज अर्धशतकछक्कों का रिकॉर्डटीम इंडियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





