
x
Delhi दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाना है। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम आज तक न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं और सभी में जीत न्यूजीलैंड के हाथ लगी है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।
सूर्यकुमार यादव: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है। सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 13 मुकाबलों में कुल 29 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही वह टी20 में भारत की ओर से कीवी टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
रोहित शर्मा: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 17 मुकाबलों में कुल 27 छक्के लगाए हैं। हालांकि, रोहित ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। कॉलिन मुनरो: न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कॉलिन मुनरो रहे हैं। मुनरो ने टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 148 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 12 मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं।
मार्टिन गप्टिल: भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मार्टिन गप्टिल चौथे नबंर पर मौजूद हैं। गप्टिल ने भारत के खिलाफ खेले 16 मुकाबलों में कुल 23 छक्के लगाए हैं।
टिम सीफर्ट: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे टिम सीफर्ट को भी भारतीय टीम का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है। वह 15 मुकाबलों में भारत के खिलाफ 21 छक्के लगा चुके हैं। सीफर्ट की गिनती न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में की जाती है और वह अकेले दम पर किसी भी मैच को पलटने की काबिलियत रखते हैं।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026भारत बनाम न्यूजीलैंडफाइनल मुकाबलाअहमदाबाद नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियमसूर्यकुमार यादवरोहित शर्माकॉलिन मुनरोमार्टिन गप्टिलटिम सीफर्टसर्वाधिक छक्केटीम इंडियाकीवी बल्लेबाजटी20 रिकॉर्डक्रिकेट समाचारभारतीय बल्लेबाजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





