
x
Delhi दिल्ली। भारत ने नामीबिया के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसी के साथ भारत ने टी20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड 47वीं बार 200 का आंकड़ा छुआ। इस मामले में भारत शीर्ष पर है। वहीं, 29 बार 200 का आंकड़ा छूने वाली साउथ अफ्रीकी टीम इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। न्यूजीलैंड ने 28 बार, जबकि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने 25-25 बार यह कारनामा किया है।
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 फॉर्मेट में 14 बार 200 का आंकड़ा छुआ है। इस टाइमफ्रेम में किसी दूसरी टीम ने सात से ज्यादा बार यह कारनामा नहीं किया है। 209/9 का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने साल 2007 में इंग्लैंड के विरुद्ध 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। वहीं, साल 2021 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के विरुद्ध 2 विकेट खोकर 210 रन जुटाए थे।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 79 रन की पारी खेली। ईशान 24 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या (52) ने शिवम दुबे (23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 81 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। हालांकि, 205 के स्कोर पर पंड्या का विकेट गिरने के बाद भारत ने तेजी से विकेट खो दिए। नामीबिया की तरफ से कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने 20 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि बेन शिकोंगो, जेजे स्मट्स और बर्नार्ड शोल्ट्ज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026भारत बनाम नामीबियाभारत का 209/9टी20 200 रन रिकॉर्डईशान किशनतिलक वर्माहार्दिक पंड्यागेरहार्ड इरासमसक्रिकेट रिकॉर्डटीम इंडिया टी20जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





