खेल
भारत बनाम इंग्लैंड: जो 93 सालों में न हुआ था, वो लीड्स में हो गया
jantaserishta.com
24 Jun 2025 9:31 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में गिल एंड कंपनी ने इतिहास रच दिया है। लीड्स में खेले जा रहे मैच के चौथे दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। यह मुकाबले में भारतीयों बल्लेबाजों का पांचवां शतक था।
टेस्ट इतिहास में भारत-इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला जून 1932 में खेला गया था। 93 सालों में पहली बार ऐसा हुआ, जब भारत के पांच बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट मैच में शतक जड़े। भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) ने शतक लगाए। अगली इनिंग में पंत ने एक बार फिर 118 रन की पारी खेली। उनके साथ केएल राहुल ने भी 137 रन जड़ दिए।
इसी के साथ ऋषभ पंत इंग्लैंड में एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने तीन बल्लेबाजों के शतकों की मदद से पहली पारी में 471 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से जोश टंग और बेन स्टोक्स ने चार-चार विकेट झटके।
इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमट गई। ओली पोप ने 106 रन की पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक (99) शतक से एक रन दूर रह गए। इनके अलावा बेन डकेट ने 62 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इस पारी में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक पांच विकेट निकाले।
भारत के पास पहली पारी के आधार पर छह रन की बढ़त थी। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का टारगेट दिया। चौथे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड की टीम छह ओवरों का सामना कर चुकी थी। मेजबान टीम ने बगैर कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांचवें दिन 350 रन की दरकार है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





