खेल
भारत बनाम इंग्लैंड: वो ऐतिहासिक मैच, जिसमें 10वें नंबर की जोड़ी ने मिलकर बना दिए 198 रन
jantaserishta.com
30 Jun 2025 5:11 PM IST

x
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास में भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच साल 1932 में खेला गया था। इसके बाद से दोनों देश कुल 137 टेस्ट खेल चुके हैं। क्रिकेट इतिहास में बहुत ही कम मौकों पर 10वें नंबर की जोड़ी के बीच 150+ रन की साझेदारी देखने को मिली है, लेकिन क्या आप उस मुकाबले के बारे में जानते हैं, जिसमें जो रूट ने जेम्स एंडरसन के साथ 10वें विकेट के लिए 198 रन जड़ दिए थे।
यह मैच साल 2014 में 9-13 जुलाई के बीच खेला गया था। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में स्कोरबोर्ड पर 457 रन लगा दिए। टीम इंडिया की ओर से मुरली विजय ने 146 रन जड़े, जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 82 रन की पारी खेली। इनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 58 रन बनाए।
इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 496 रन जड़कर बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की टीम 298 के स्कोर तक अपने नौ विकेट गंवा चुकी थी। यहां से लगा कि भारत, इंग्लैंड को जल्द समेटकर मैच अपनी पकड़ में ला सकता है, लेकिन जो रूट (154 नाबाद) ने जेम्स एंडरसन के साथ मिलकर 'माही एंड कंपनी' के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
दोनों खिलाड़ियों के बीच 323 गेंदों में 198 रन की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी के दौरान जेम्स एंडरसन ने 130 गेंदों में 81, जबकि जो रूट ने 193 गेंदों में 104 रन जुटाए। जो रूट-जेम्स एंडरसन की इस पार्टनरशिप ने मैच को ड्रॉ की ओर धकेल दिया था।
टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 391/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें स्टुअर्ट बिन्नी (78), भुवनेश्वर कुमार (63) और चेतेश्वर पुजारा (55) ने अर्धशतक जड़े। मैच आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की बात की जाए, तो केविन पीटरसन और इयान बेल की जोड़ी नंबर-1 पर है। इन्होंने अगस्त 2011 में द ओवल में तीसरे विकेट के लिए 350 रन जोड़े थे। इंग्लैंड ने यह मैच पारी और आठ रन से अपने नाम किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





