खेल

India vs England: रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी पर उठाया हाथ, वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया ये वीडियो

jantaserishta.com
15 Feb 2021 11:09 AM IST
India vs England: रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी पर उठाया हाथ, वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया ये वीडियो
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चेन्नई (Chennai) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक मजेदार घटना घटी. दूसरे दिन भारतीय पारी 329 रनों पर खत्म हुई जबकि इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 134 रनों पर सिमट गई. भारतीय स्पिनरों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों की एक नहीं चली और उन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. रविचंद्रन अश्विन ने 43 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल को दो विकेट मिला. इस बीच इंग्लैंड के खिलाड़ी जब आउट हो रहे थे तो जश्न मनाने के दौरान रोहित शर्मा भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को थप्पड़ लगाते हुए नजर आए. इस घटना का वीडियो वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है.

चेन्नई टेस्ट में ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपिंग में कमाल दिखाया है. पहली पारी में पंत ने 77 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 58 रन बनाए. पंत का टेस्ट मैचों में यह लगातार चौथा अर्धशतक है. चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने 88 गेंदों में 91 रन बनाए थे. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पंत ने सिडनी टेस्ट में 97 और ब्रिसबेन के गाबा मैदान में नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा पंत ने चेन्नई टेस्ट में विकेट के पीछे भी कमाल दिखाया. उन्होंने ओली पोप और जैक लीच का खूबसूरत कैच पकड़ा. हालांकि दूसरी पारी में पंत कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 8 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर स्टंप हो गए.
पंत ने अब तक 18 टेस्ट मैचों में दो शतक और छह अर्धशतक की बदौलत 1256 रन बना चुके हैं. उनका औसत करीब 45 का है और स्ट्राइक रेट 70 से ऊपर का है. पंत ने 31 पारियों में 36 छक्के भी जड़े हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story