खेल

भारत बनाम इंग्लैंड: ICC ने लगाई ऋषभ पंत को फटकार, जानिए क्या हुई थी भूल

jantaserishta.com
24 Jun 2025 1:30 PM IST
भारत बनाम इंग्लैंड: ICC ने लगाई ऋषभ पंत को फटकार, जानिए क्या हुई थी भूल
x
लीड्स: भारत-इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके चलते उन्हें आधिकारिक फटकार लगाई गई है। आईसीसी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।
ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट के दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में शतक जड़े। पंत ने पहली पारी में 134, जबकि दूसरी पारी में 118 रन बनाए। लेकिन इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान उनसे बड़ी भूल हो गई।
मुकाबले के तीसरे दिन, इंग्लैंड की पारी के 61वें ओवर में अंपायर ने गेंद की शेप को जांचने-परखने के बाद उसे बदलने से इनकार कर दिया। इस पर ऋषभ पंत ने अंपायर के सामने गेंद को जमीन पर पटका। अपने इसी गुस्से के चलते पंत को फटकार सुननी पड़ी है। ऋषभ पंत आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं, जो 'अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने' से संबंधित है।
इसके अलावा, पंत के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक 'डिमेरिट प्वाइंट' जोड़ा गया है। यह 24 महीनों में पंत का पहला अपराध था। ऋषभ पंत ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में कोई अनुशासनात्मक सुनवाई नहीं हुई।
मैदानी अंपायर क्रिस गैफनी और पॉल रीफेल के साथ-साथ तीसरे अंपायर शारफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने पंत पर यह आरोप लगाए थे। लेवल 1 उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार, जबकि अधिकतम दंड खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक है।
लीड्स टेस्ट में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का है। फिलहाल मेजबान टीम को पांचवें दिन जीत के लिए 350 रन की दरकार है, जबकि उसके सभी 10 विकेट सुरक्षित हैं। भारत को अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से खास उम्मीदें होंगी, जिन्होंने पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story