खेल

भारत बनाम इंग्लैंड: चौथा टेस्ट नहीं खेलेंगे अर्शदीप, नितीश रेड्डी शेष सीरीज से बाहर

jantaserishta.com
21 July 2025 1:49 PM IST
भारत बनाम इंग्लैंड: चौथा टेस्ट नहीं खेलेंगे अर्शदीप, नितीश रेड्डी शेष सीरीज से बाहर
x
मैनचेस्टर: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को पुष्टि की है कि भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ शेष सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, चोटिल अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे।
नितीश रेड्डी पहले टेस्ट में नहीं खेले थे, लेकिन दूसरे और तीसरे टेस्ट में उन्हें मौका मिला। उनका बर्मिंघम में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। हालांकि, उन्होंने लॉर्ड्स में बल्ले के साथ गेंद से योगदान दिया। नितीश रेड्डी की गैरमौजूदगी में शार्दुल ठाकुर पहला टेस्ट खेले थे। अब नितीश रेड्डी शेष सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में शार्दुल ठाकुर के लिए रास्ता खुल सकता है।
दूसरी ओर, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने कहा, "बेकेनहैम में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय अर्शदीप के बाएं अंगूठे में चोट लग गई। बीसीसीआई की मेडिकल टीम स्थिति पर नजर रख रही है।"
अर्शदीप की कमी को पूरा करने के लिए, चयन समिति ने हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। कंबोज मैनचेस्टर में टीम से जुड़ गए हैं। 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट शुरू होगा, जिससे पहले तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोटिल हैं।
इससे जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि इस तेज गेंदबाज के आखिरी दो टेस्ट मैचों में से केवल एक ही खेलने की उम्मीद है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले और तीसरे टेस्ट मैच में खेलने के बाद बुमराह को आठ दिनों का ब्रेक मिला है। मैनचेस्टर में उनके खेलने की संभावना जताई जा रही है।
अगर ऋषभ पंत उंगली की चोट के कारण बल्लेबाजी की भूमिका तक ही सीमित रहते हैं, तो भारत ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के रूप में लाने पर भी विचार कर सकता है। इंग्लैंड लॉर्ड्स मुकाबला 22 रनों से जीतकर फिलहाल पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से आगे है।
चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story