खेल
भारत बनाम इंग्लैंड: तीसरे दिन फेंके जाएंगे 98 ओवर, जानिए सेशन टाइमिंग
jantaserishta.com
2 Aug 2025 11:02 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत-इंग्लैंड के बीच शनिवार को केनिंग्टन ओवल में पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल होना है। मुकाबले के शुरुआती दो दिन बारिश से प्रभावित रहे थे। ऐसे में तीसरे दिन इसकी भरपाई के लिए 98 ओवरों का खेल होगा। खेल के समय में भी इजाफा किया गया है।
तीसरे दिन का पहला सेशन दोपहर साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे से लेकर 6 बजकर 10 मिनट तक लंच होगा। दूसरे सेशन की शुरुआत शाम 6 बजकर 10 मिनट से होगी। यह सत्र रात 8 बजकर 25 मिनट तक चलेगा। टी-ब्रेक रात 8 बजकर 25 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक होगा।
तीसरे सेशन की शुरुआत 8 बजकर 45 मिनट पर होगी। इस सेशन का खेल रात 11 बजे तक चलेगा। अगर रात 11 बजे तक 98 ओवर पूरे नहीं हो पाते, तो दिन के खेल को 30 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है। लंदन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में महज 224 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम की ओर से करुण नायर ने 109 गेंदों में 57 रन की पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने टीम के खाते में 38 रन जोड़े।
विपक्षी टीम की ओर से गस एटकिंसन ने पांच विकेट चटकाए, जबकि जोश टंग को तीन विकेट हाथ लगे। इनके अलावा क्रिस वोक्स ने एक शिकार किया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाकर 23 रन की मामूली बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉली (64) और हैरी ब्रूक (53) ने अर्धशतक जमाए। टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार शिकार किए।
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए। तीसरे दिन के खेल तक यशस्वी जायसवाल 51 रन अपने खाते में जोड़ चुके हैं। वहीं, केएल राहुल 7 और साई सुदर्शन 11 के स्कोर पर आउट हो गए। भारत के पास फिलहाल 52 रन की लीड है। पांच मुकाबलों की सीरीज में इंग्लैंड के पास 2-1 की बढ़त है। ऐसे में भारत अंतिम मुकाबला जीतकर सीरीज बराबरी पर खत्म करने की कोशिश करेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





