खेल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 'काली पट्टी' बांधकर उतरे दोनों देश के खिलाड़ी, जानिए क्या है वजह?
jantaserishta.com
31 Oct 2025 2:13 PM IST

x
मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। इसके जरिए खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई क्लब क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि दी है।
17 वर्षीय बेन ऑस्टिन मंगलवार को मेलबर्न आउटर ईस्ट के फर्नटरी गली में एक टी20 मैच की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान साइडआर्म से फेंकी गई एक गेंद उनकी गर्दन पर लगी, जिससे ऑस्टिन चोटिल हो गए।
भले ही बेन ऑस्टिन ने उस समय हेलमेट पहना था, लेकिन उसमें 'स्टीम गार्ड' नहीं था। यह गलती जानलेवा साबित हुई। ऑस्टिन को तुरंत मोनाश चिल्ड्रन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब ने गुरुवार को बेन के निधन की जानकारी दी।
न सिर्फ दोनों देशों के खिलाड़ी, बल्कि मैच अधिकारी भी बेन ऑस्टिन के सम्मान में इस मुकाबले के दौरान बांह पर काली पट्टियां बांधकर उतरे हैं। इससे पहले, गुरुवार को महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरी थीं।
ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। उनके अलावा, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह इस मैच का हिस्सा हैं।
वहीं, मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम में ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड मौजूद हैं।
दोनों देशों के बीच 5 मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था, जिसके बाद अब दोनों देश इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगे। सीरीज के शेष तीन मुकाबले 2 नवंबर, 6 नवंबर और 8 नवंबर को खेले जाने हैं।
Tagsभारत बनाम ऑस्ट्रेलियाकाली पट्टीभारत ऑस्ट्रेलिया मैचIndia vs Australiablack stripeIndia Australia match
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





