खेल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया : ब्रिस्बेन में निर्णायक टी20 मुकाबला, टीम इंडिया के पास 'गोल्डन चांस'

jantaserishta.com
8 Nov 2025 10:39 AM IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया : ब्रिस्बेन में निर्णायक टी20 मुकाबला, टीम इंडिया के पास गोल्डन चांस
x
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को ब्रिस्बेन में टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर चुकी है। ऐसे में मेहमान टीम के पास सीरीज जीतने का शानदार मौका है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। टीम इंडिया ने होबार्ट में खेला गया तीसरा मुकाबला 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। इसके बाद क्वींसलैंड में खेले गए मैच को 48 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
भारतीय टीम वनडे सीरीज 1-2 से गंवा चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश टी20 सीरीज को जीतकर हिसाब बराबर करने की होगी। ब्रिस्बेन में शनिवार को बारिश का खतरा बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शुभमन गिल से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं।
दूसरी ओर, कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड बल्लेबाजी में मेजबान टीम की उम्मीदें हैं। गेंदबाजी में नाथन एलिस और एडम जांपा से इस टीम को आस होगी। यहां पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है, जिसमें गति के साथ उछाल हासिल किया जा सकता है। बिग बैश लीग (बीबीएल) मुकाबलों के दौरान इस मैदान पर बड़े स्कोर देखने को मिले हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2007 से अब तक कुल 36 टी20 मुकाबले खेले गए, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत रहा है। भारत ने 22 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच जीते। इनके अलावा, 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे।
भारतीय टीम : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जांपा, मैथ्यू कुह्नमैन, मिचेल ओवेन, महली बियर्डमैन।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story