खेल

India vs Australia 1st T20 LIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, सैमसन लौटे पवेलियन

Gulabi
4 Dec 2020 2:46 PM IST
India vs Australia 1st T20 LIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, सैमसन लौटे पवेलियन
x
टीम इंडिया के लिए नटराजन आज टी20 क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं. बुमराह ने नटराजन को कैप दी है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा. अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे सैमसन हेनरिक्स की गेंद पर आउट होकर पवेलियन वापस आ रहे हैं. सैमसन ने 23 रन की पारी खेली. टीम इंडिया का स्कोर अब 11.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन है.सैमसन के आउट होने के बाद मनीष पांडे बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं.


केएल राहुल ने शानदार पारी खेलते हुए महज 37 गेंद में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. राहुल की पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल है. दूसरे छोर पर सैमसन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं. धवन और कोहली के जल्दी आउट होने के बाद इंडियन पारी संभलती नज़र आ रही है. 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन है.




Next Story