खेल

India vs Australia 1st T20 LIVE: ऑस्ट्रेलिया को मिला 162 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने जड़ी फिफ्टी

Gulabi
4 Dec 2020 3:33 PM IST
India vs Australia 1st T20 LIVE: ऑस्ट्रेलिया को मिला 162 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने जड़ी फिफ्टी
x
टीम इंडिया के लिए नटराजन आज टी20 क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं. बुमराह ने नटराजन को कैप दी है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 161 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट दिया. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए जबकि रवींद्र जडेजा ने 44 रनों की पारी खेली.

केएल राहुल और शिखर धवन की जोड़ी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाई. तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने गब्बर को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया. धवन 1 रन बनाकर आउट हुए.





Next Story