खेल
भारत बनाम अफगानिस्तान: भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, कोहली-रोहित को मौका, नहीं खेलेंगे बुमराह
jantaserishta.com
19 May 2026 5:01 PM IST

x
मुंबई: भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। दोनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। अनुभवी विराट कोहली और रोहित शर्मा को वनडे टीम में मौका मिला है, जबकि जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, रोहित के अलावा, हार्दिक पांड्या का खेलना फिटनेस के आधार पर तय होगा।
केएल राहुल टेस्ट टीम में भारत के उप-कप्तान होंगे। इस टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग का जिम्मा ऋषभ पंत के कंधों पर होगा। साईं सुदर्शन, देवदत्त पड्डिकल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश राणा और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों के साथ एम सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को इस टीम में स्थान मिला है।
वनडे टीम की बात करें, तो रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को इस सीरीज में मौका दिया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस के आधार पर तय होगा। अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली वनडे सीरीज में नजर आएंगे। ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर को भी इस सीरीज में मौका दिया गया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा, जिसके बाद 6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। दोनों देश 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगे। 14 जून से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जून को धर्मशाला में आयोजित होगा। सीरीज के शेष मैच 17 और 20 जून को क्रमश: लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे। टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 9.30 से शुरू होगा, जबकि वनडे मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 1.30 से होगी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम:
6-10 जून: एकमात्र टेस्ट मैच (महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़)
14 जून: पहला वनडे मैच (एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला)
17 जून: दूसरा वनडे मैच (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ)
20 जून: तीसरा वनडे मैच (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पड्डिकल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा (फिटनेस के आधार पर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (फिटनेस के आधार पर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।
Tagsभारत बनाम अफगानिस्तानटीम इंडियाभारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषितIndia vs AfghanistanTeam IndiaIndia's ODI and Test team announced
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





