खेल

ऑस्ट्रेलिया ए से 416 रन पीछे भारतीय टीम, गुरुवार को जगदीसन और श्रेयस अय्यर पर होगी नजर

jantaserishta.com
17 Sept 2025 8:23 PM IST
ऑस्ट्रेलिया ए से 416 रन पीछे भारतीय टीम, गुरुवार को जगदीसन और श्रेयस अय्यर पर होगी नजर
x
sports स्पोर्ट्स: ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे अनाधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए थे। भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत अभिमन्यु ईश्वरन और नारायण जगदीसन ने की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े। ईश्वरन 58 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए। खेल समाप्त होने के समय जगदीसन 95 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 50 और साई सुदर्शन 27 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे थे। भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से अभी 416 रन पीछे है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 532 रन बनाकर घोषित की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जोश फिलिप ने शतक लगाया। कोंस्टास ने 144 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली।
फिलिप महज 87 गेंद पर 4 छक्के और 18 चौके की मदद से 123 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज कैंपबेल केलावे ने 97 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 88, कूपर कोनोली ने 84 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 70 और लियाम स्कट ने 122 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 81 रन की पारी खेली। जेवियर बार्टलेट 24 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। बार्टलेट ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। तीसरे दिन का जब खेला शुरू होगा तो नारायण जगदीसन के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर पर सबकी नजर रहेगी। वनडे के बाद अय्यर टेस्ट फॉर्मेट में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके लिए गुरुवार का दिन बेहद अहम होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story