खेल
भारत विश्व टीम शतरंज सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान से भिड़ेगा
jantaserishta.com
24 Nov 2022 1:26 PM IST

x
यरूशलम (आईएएनएस)| भारत 2022 पुरुष विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान से मुकाबला करेगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल चीन और स्पेन के बीच खेला जाएगा।
भारत और फ्ऱांस ने एक -दूसरे को 3-1 से हराया। मुकाबले का फैसला टाई ब्रेक ब्लिट्ज मैच से हुआ जिसमें भारतीय टीम 2.5-1.5 से जीत गयी।
बुधवार को खेले गए डबल हैडर क्वार्टरफाइनल में चीन ने पोलैंड को 2.5-1.5 से हराया। चीन ने पोलैंड से दूसरा मुकाबला 2-2 से बराबर खेलकर अंतिम चार में जगह बना ली।
स्पेन ने अजरबैजान के साथ 2-2 से ड्रा के बाद 2.5-1.5 से जीत हासिल की।
उज्बेकिस्तान ने यूक्रेन को दो बार 3-1 और 2.5-1.5 से हराया।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को खेला जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





