खेल

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, सीरीज 2-2 से बराबर

jantaserishta.com
4 Aug 2025 4:32 PM IST
IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, सीरीज 2-2 से बराबर
x
6 रन से जीता मुकाबला.
IND vs ENG: लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए भारत-इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का भी समापन हो गया है. ये सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है. सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा था.
आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी. वहीं भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए थे. सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी का मोर्चा संभाला. सिराज ने सबसे पहले जेमी स्मिथ को आउट किया. इसके बाद सिराज ने ओवर्टन का शिकार किया और भारत का दबदबा बनाया. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जोस टंग को पवेलियन भेजा. इसके बाद एक हाथ से बल्लेबाजी के लिए क्रिस वोक्स मैदान पर पहुंचे. दूसरे छोर से एटिंक्सन ने मोर्चा संभाला.लेकिन सिराज ने उन्हें भी आउट कर दिया. आखिरकार भारत ने ये मैच 6 रन से जीत लिया.
मुकाबले में भारत ने इंग्लिश टीम को जीत के लिए 374 रनों का टारगेट दिया था. भारतीय टीम ने जहां अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए, वहीं इंग्लैंड की पहली इनिंग्स 247 रन पर सिमटी. यानी मेजबान इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रनों की मामूली बढ़त मिली. इसके बााद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन स्कोर किए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null