खेल

रद्द हुआ आज होने वाला भारत-PAK मैच

Nilmani Pal
20 July 2025 8:01 AM IST
रद्द हुआ आज होने वाला भारत-PAK मैच
x

बड़ी खबर/वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में होने वाला भारत बनाम पाकिस्तान लीजेंड्स मुकाबला अब रद्द कर दिया गया है. इस मैच को लेकर उठे विवाद और नाराजगी के बीच आयोजकों ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए मैच को रद्द करने की घोषणा की है.

इससे पहले भारत के कई पूर्व क्रिकेटरों- हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना और यूसुफ पठान- ने इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया था. शिखर धवन ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा था- 'मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता.'

WCL ने अपने बयान में कहा, 'हम WCL में हमेशा से क्रिकेट को बेहद प्यार करते आए हैं और हमारा एकमात्र उद्देश्य दर्शकों को कुछ अच्छे और सुखद पल देना रहा है. जब हमें पता चला कि इस साल पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत आ रही है, और हाल ही में भारत-पाकिस्तान वॉलीबॉल मैच सहित कुछ अन्य खेलों में दोनों देशों के बीच मुकाबले हो रहे हैं, तो हमने सोचा कि WCL में भारत-पाकिस्तान मैच करवा कर लोगों के लिए कुछ यादगार और खुशी भरे पल बनाए जाएं.'

Next Story
null