भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच: आर अश्विन और अंपायर के बीच नोकझोंक, बहस के बाद राहुल द्रविड़ ने उठाया ये कदम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन शनिवार को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मैदान पर कई बार अंपायर से बहस करते दिखे। खराब अंपायरिंग से गुस्साए अश्विन अंपायरों से उलझ बैठे। मैच के तीसरे दिन अंपायर नितिन मेनन और अश्विन के बीच काफी बातचीत हुई। दरअसल इसकी वजह उनका गेंदबाजी फॉलो थ्रू रहा। अश्विन जब गेंदबाजी खत्म करने के बाद जब उनके सामने से निकल कहे थे तो नितिन के परेशानी हो रही थी। अश्विन ने कीवी बल्लेबाज टॉम लैथम को राउंड दा विकेट गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान अश्विन फॉलो थ्रू में सीधा न जाते हुए अंपायर के सामने से क्रॉस कर रहे थे। इससे मैदानी अंपायर को शिकायत हुई और नितिन मेनन ने इसे लेकर अश्विन से बातचीत करने लगे।
Ashwin argues with umpire Nitin Menon pic.twitter.com/R5qMxyeDi0
— Sunaina Gosh (@Sunainagosh7) November 27, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





