
x
Delhi दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता था। भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब अब तक नहीं मिला है। इसके लिए बीसीसीआई और एसीसी के बीच वार्ता जारी है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने एशिया कप खिताब को लेकर सकारात्मक बयान दिया है।
देवजीत सैकिया ने दुबई में हुई आईसीसी बैठक के बाद एशिया कप ट्रॉफी से जुड़े विवाद का हल निकलने की उम्मीद जताई है। इसके लिए उन्होंने बातचीत का रास्ता सुझाया है। उन्होंने कहा, "मैं आईसीसी की अनौपचारिक और औपचारिक बैठकों में शामिल था। पीसीबी और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मौजूद थे। आईसीसी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की मौजूदगी में मेरी और नकवी की बैठक हुई। बातचीत का शुरू होना अच्छा है।
दोनों पक्ष जल्द से जल्द इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई न कोई रास्ता निकालेंगे। गतिरोध खत्म हो गया है। हम इस मुद्दे को सुलझाने और सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के विकल्प भी देंगे। भारत ने 28 सितंबर को फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद अभी तक एशिया कप ट्रॉफी नहीं ली है। इसकी वजह मोहसिन नकवी का पाकिस्तान का गृह मंत्री होना है।
Tagsएशिया कप 2025भारतीय क्रिकेट टीमपाकिस्तानBCCIACCदेवजीत सैकियाICC बैठकमोहसिन नकवीट्रॉफी विवादक्रिकेटफाइनलदुबईसौहार्दपूर्ण समाधानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





