केपटाउन टेस्ट में हारा भारत, साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज, फेल हुई कोहली ब्रिगेड!

केपटाउन. साउथ अफ्रीका (South Africa) ने टेस्ट सीरीज में पिछड़ने के बाद 2-1 से जीत हासिल की. टीम ने शुक्रवार को तीसरे टेस्ट (India vs South Africa) में भारत को 7 विकेट से हराया. यह मुकाबला 4 ही दिन में खत्म हो गया. भारत ने साउथ अफ्रीका को 212 रन का लक्ष्य दिया था. कीगन पीटरसन (Keegan Petersen) ने दूसरी पारी में 82 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भारत ने पहली पारी में 223 जबकि दूसरी पारी में 198 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 210 रन का स्कोर खड़ा किया था. सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने जीता था. लेकिन मेजबान टीम ने अंतिम दोनों टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा किया. भारतीय टीम यहां 30 साल में कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. अब दोनों देशों के बीच 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





