खेल

भारत चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया से 1-5 से हारा, सीरीज में 1-3 से पिछड़ा

jantaserishta.com
3 Dec 2022 6:07 PM IST
भारत चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया से 1-5 से हारा, सीरीज में 1-3 से पिछड़ा
x
एडिलेड (आईएएनएस)| भारत तीसरे मैच में मिली जीत का फायदा नहीं उठा पाया और चौथे मैच में विश्व की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया से 1-5 से हार गया और ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अपराजेय बढ़त बना ली।
मेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेरेमी हेवर्ड (29', 41') ने दो गोल दागे जबकि जेक व्हेटन (30'), टॉम विकहम (34') और मैट डॉसन (54') ने एक-एक गोल किया। भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह (25') ने एकमात्र गोल किया।
विश्व की नंबर एक टीम ने शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में बेहतरीन डिफेंस दिखाया और उसके गोलकीपर एंर्डयू चार्टर ने कुछ बेहतरीन बचाव कर भारत को गोल करने से रोके रखा।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच के बाद कहा, "ऑस्ट्रेलिया आज निश्चित रूप से एक बेहतर टीम थी। लेकिन जैसा मैंने पहले कहा कि इस दौरे ने हमें एक बड़ा एक्सपोजर दिया है और ऑस्ट्रेलिया जैसी स्तरीय टीम के खिलाफ खेलना हमेशा सीखने के लिए कुछ न कुछ देता है। हमें अब पता चल गया है कि 2023 विश्व कप के लिए हमें किन-किन क्षेत्रों में मेहनत करनी है।"
हरमनप्रीत ने कहा, "हम कल होने वाले मैच में वापसी करने की कोशिश करेंगे और दौरे को जीत के साथ समाप्त करना चाहेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story